मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा 28 सितम्बर 2022 को सुप्रसिद्ध पाशर्व गायिका सुश्री लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर उनकी जन्मस्थली इंदौर में “राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान” का आयोजन किया गया। “राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान” को संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता, दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि को सम्मानित करने के उद्देश्य से सन् 1984 को स्थापित किया गया था। इस उपलक्ष्य में वर्ष 2019 को पार्श्व गायन के लिए श्री शैलेन्द्र सिंह-मुंबई, वर्ष 2020 का संगीत निर्देशन के लिए श्री आनंद-मिलिंद-मुंबई एवं वर्ष 2021 का पार्श्व गायन के लिए श्री कुमार शानु- मुंबई को प्रदान किया गया। अलंकरण समारोह के साथ संगीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री अलका याग्निक एवं उनके साथियों द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी गई।