पंडित विष्णु नारायण भातखंडे हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान थे। वे आधुनिक भारत में शास्त्रीय संगीत के पुनर्जागरण के अग्रदूत हैं जिन्होंने शास्त्रिय संगीत के विकास के लिए भातखंडे संगीत-शास्त्र की रचना की तथा कई संस्थाएँ तथा शिक्षा केन्द्र स्थापित किए। उनकी स्मृति में मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा पूर्व वर्षानुसार इस वर्ष भी 19 सितम्बर को 1 दिवसीय संगीत प्रसंग का आयोजन किया गया जिसमे नृत्य गायन एवं गिटार वादन की प्रस्तुतियाँ आयोजित की गयी। नृत्य प्रस्तुति में भोपाल से सुश्री स्वाति संजय पिल्लई एवं उनके साथियों द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति हुई। इसके बाद मुंबई से सुप्रसिद्ध गिटार वादक श्री मनीष पिंगले की गिटार वादन की प्रस्तुति हुई। तीसरी और अंतिम प्रस्तुति में दिल्ली से सुश्री नबनिता चौधरी एवं साथियों द्वारा गायन की प्रस्तुति हुई।
Event

संगीत प्रसंग
जिला : भोपाल
श्रेणी : क्रियाएँ @ 75
विभाग : संस्कृति विभाग
उपविभाग : संस्कृति संचालनालय
गतिविधि का तरीका : ऑनलाइन तथा ऑफ़लाइन
गतिविधि का प्रकार : सरकार की आंतरिक गतिविधि
प्रारंभ तिथि : 19-09-2022 | समाप्ति तिथि : 19-09-2022 |